मुरादाबाद : बिजली के पोल से गिरकर युवक की मौत
मुरादाबाद,अमृत विचार। तारों की मरम्मत कर रहा युवक अचानक बिजली के पोल से गिर गया। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे का शिकार हुआ 45 वर्षीय आदेश खजरा का निवासी था। वह बिलारी के मोहल्ला अंसारियान …
मुरादाबाद,अमृत विचार। तारों की मरम्मत कर रहा युवक अचानक बिजली के पोल से गिर गया। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हादसे का शिकार हुआ 45 वर्षीय आदेश खजरा का निवासी था। वह बिलारी के मोहल्ला अंसारियान में खंभे पर चढ़कर तारों की मरम्मत कर रहा था। इस दौरान वह अचानक खंभे से गिर गया। उसके साथ काम करने वाले राजकुमार और जीतू ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची बिलारी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। आदेश की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
