मुरादाबाद : अमरोहा गेट पर दुकानदार का सिर फोड़ा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद,अमृत विचार। मकान के सामने फड़ लगाने को लेकर युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुकानदार पर हमला कर दिया। इसमें पीड़ित का सिर फट गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मझोला के जयंतीपुर निवासी सोनू अग्रवाल कोतवाली क्षेत्र …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मकान के सामने फड़ लगाने को लेकर युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुकानदार पर हमला कर दिया। इसमें पीड़ित का सिर फट गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मझोला के जयंतीपुर निवासी सोनू अग्रवाल कोतवाली क्षेत्र के अमरोहा गेट पर पान, बीड़ी सिगरेट की फड़ लगाते हैं। उनके भाई अंकित अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को भी दोपहर के समय सोनू अपनी फड़ पर था। तभी वहां पास के ही मकान में किराए पर रहने वाला रविंद्र बिष्ट दो साथियों को लेकर पहुंचा। उसने सोनू से इस तरह फड़ लगाने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। सोनू ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि किसी धारदार हथियार से हमला करके आरोपियों ने सोनू का सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में भाई अंकित अग्रवाल की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर कोतवाली अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रविंद्र बिष्ट और उसके दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
