आगरा: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, 17 मुकदमे दर्ज, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। शुक्रवार सुबह थाना छत्ता के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल हालत में पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए …

आगरा। शुक्रवार सुबह थाना छत्ता के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल हालत में पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।

पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश ने बीते दिन जीवनी मंडी चौकी के पास गरीब नगर में एक व्यक्ति को चाकू भी मार दिया था।

बता दें कि बदमाश धर्मेंद्र उर्फ छुट्टन के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट आदि के 17 मुकदमे दर्ज हैं। गत गुरुवार को उसने प्रेम संबंधों के चलते जीवनी मंडी पुलिस चौकी के पास गरीब नगर में आरिफ नाम के व्यक्ति को चाकू मार दिया था।

बताया गया है कि करीब दो माह पहले ही धर्मेंद्र जेल से छूटकर आया है। क्षेत्र में उसकी दहशत है। रफीक ने छोटू पर घर में घुसकर पत्नी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया था। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा भी मौके पर पहुंची थीं। मामले को उन्होंने गम्भीरता से लिया और धर्मेंद्र को पकड़ने के लिए सर्किल की पुलिस को दिशा-निर्देश दिए थे।

पढ़ें- लखनऊ: गोलियों की तड़तड़ाहट से राजधानी की सड़कों पर दहशत फैलाने वाला आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संबंधित समाचार