पीलीभीत: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। मानसिक मंदित आश्रय गृह में रह रहे किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, कर्मचारियों ने बीमारी से मौत होने की बात कही। जहानाबाद थाना क्षेत्र के शाही गांव में मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र है। इसमें …

पीलीभीत, अमृत विचार। मानसिक मंदित आश्रय गृह में रह रहे किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, कर्मचारियों ने बीमारी से मौत होने की बात कही।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के शाही गांव में मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र है। इसमें अनाथ बच्चों को रख उनका पालन पोषण किया जाता है। एक वर्ष पहले कानपुर से यहां पर 15 वर्षीय भरत आया था। उसके माता-पिता और पते की कोई जानकारी नहीं थी। आश्रय गृह के कर्मचारियों की मानें तो उसे दौरे पड़ा करते थे।

कई बार उसे जिला अस्पताल में इलाज कराया गया था। बताते हैं कि गुरुवार रात को अचानक दोबारा किशोर को दौरा पड़ गया। उसे कर्मचारियों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके अलावा प्रशासन के अफसरों को भी मामले में सूचना भेजी गई है।

 

संबंधित समाचार