अयोध्या: फूल तोड़ रही बुजुर्ग महिला से आधी चेन छीनकर भागे बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में चेन स्नैचिंग की वारदात बढ़ती ही जा रही है। अपराधी खुले आम घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। तीन दिन से बढ़ी पुलिस की सक्रियता को भी बाइक सवार आरोपी गच्चा देने में कामयाब हो रहे हैं। शुक्रवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली अंतर्गत विवेकानंद पुरम में चेन …

अयोध्या। जनपद में चेन स्नैचिंग की वारदात बढ़ती ही जा रही है। अपराधी खुले आम घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। तीन दिन से बढ़ी पुलिस की सक्रियता को भी बाइक सवार आरोपी गच्चा देने में कामयाब हो रहे हैं। शुक्रवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली अंतर्गत विवेकानंद पुरम में चेन स्नैचरों ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया।

घटना सुबह 5:30 बजे की है। श्री प्रकाश सिंह की 80 वर्षीय पत्नी अपने घर के सामने फूल तोड़ रही थी। बताया जाता है कि दो अज्ञात बदमाशों ने रेकी करने के बाद फूल तोड़ रही बुजुर्ग महिला से चेन छीनने का प्रयास किया। बुजुर्ग महिला ने साहस दिखाया।

इस दौरान चेन का एक हिस्सा बाइक सवार ले जाने में कामयाब हो गए। देवकाली चौकी प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। लेकिन वह पीड़ित महिला का नाम भी नहीं बता सके।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को पीटा फिर सोने की चेन छीनकर भागे

संबंधित समाचार