भाषा संरक्षण सभ्यता सहेजने की प्रथम सीढ़ीः डॉ. मनोज मिश्र
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में समाचारों में वैज्ञानिक प्रयोग विषय पर शुक्रवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में भारतीय भाषाओं के विकास पर अधिक फोकस किया …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में समाचारों में वैज्ञानिक प्रयोग विषय पर शुक्रवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में भारतीय भाषाओं के विकास पर अधिक फोकस किया गया है।
भारत में बहुत सी भाषाएं संरक्षण के अभाव में विलुप्त हो गई। भाषा संरक्षण सभ्यता सहेजने की प्रथम सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता आज पुष्पित पल्लवित हो रही है तो उसका कारण हमारे पूर्वजों की दूरदृष्टि रही है।
कहा विज्ञान के क्षेत्र में प्राचीन भारत में जितनी प्रगति कर ली थी आज भी दुनिया में उसकी चर्चा होती है। कहा पत्रकारिता के क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रयोग आधुनिक पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करने वाली हैं।
पत्रकारिता में गलत तथ्यों को परखने के लिए जागरूक होना आवश्यक है।विभाग के समन्वयक डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकारिता में विज्ञान पथ प्रदर्शक के रूप में मार्ग प्रशस्त करता है। समाचारों के भ्रामक खबरों का परीक्षण आवश्यक हो जाता है। मुख्य अतिथि का स्वागत डाॅ. राज नारायण पाण्डेय व डाॅ अनिल कुमार द्वारा अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर बलराम, शशांक, सुरभि, ज्योति, युक्ति, वर्षा, गीताजंलि, आशु, अंतिमा, प्रतिष्ठा, शिवानी, अंशुमान, रितेश, रोहित, शशि, शशिकेश, अमन, अश्वनी, पुनीत, अपराजिता सहित बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-राज्य दिवस की तर्ज पर जिला नगर एवं गांव दिवस भी मनाये जायें : सीएम योगी
