रायबरेली: एनटीपीसी में अग्नि सुरक्षा के रिहर्सल से अफरा तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना शुक्रवार की दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब सीआईएसफ की स्थानीय यूनिट ने परियोजना संयंत्र क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर रिहर्सल शुरू किया। शुक्रवार की दोपहर बाद सीआईएसफ की अग्निशमन यूनिट ने परियोजना के छठवीं इकाई के पास झाड़ियों आग बुझाने का रिहर्सल शुरू किया। इस दौरान वहां …

रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना शुक्रवार की दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब सीआईएसफ की स्थानीय यूनिट ने परियोजना संयंत्र क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर रिहर्सल शुरू किया।

शुक्रवार की दोपहर बाद सीआईएसफ की अग्निशमन यूनिट ने परियोजना के छठवीं इकाई के पास झाड़ियों आग बुझाने का रिहर्सल शुरू किया। इस दौरान वहां पर दमकल की गाडियां लगाकर चारो तरफ से पानी की बौछार की जा रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी व अग्निशमन कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इतनी भीड़ और दमकल वाहन द्वारा रिहर्सल को देखकर अन्य कर्मचारियों व श्रमिकों में भ्रम पैदा हुआ और उन्हें लगा कि परियोजना संयंत्र क्षेत्र में आग लग गई है। आग की सूचना पर पूरे संयंत्र क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान रिहर्सल का वीडियो भी वायरल हुआ। जिसको लेकर आसपास के क्षेत्र में भी भ्रम फैला। इस बारे में जब जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह रिहर्सल मात्र है,और सामान्य प्रक्रिया के तहत किया गया है।

यह भी पढ़ें-रायबरेली: बिजली की किल्लत के बीच एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना ने बढ़ाया उत्पादन

संबंधित समाचार