हरदोई: नदी में उतराता मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप
हरदोई। जानवरों को पानी पिलाने के लिए गर्रा नदी के किनारे पहुंचे चरवाहों ने वहां उतरा रहा शव देखा। इसका पता होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया गया है कि शुक्रवार को लोनार थाना इलाके के पास से गुज़री …
हरदोई। जानवरों को पानी पिलाने के लिए गर्रा नदी के किनारे पहुंचे चरवाहों ने वहां उतरा रहा शव देखा। इसका पता होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बताया गया है कि शुक्रवार को लोनार थाना इलाके के पास से गुज़री गर्रा नदी में एक अधेड़ का शव पानी में उतरा रहा था। इसका पता ऐसे हुआ जब चरवाहे अपने जानवरों को वहां पानी पिलाने पहुंचें। इसका पता होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।
खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। हालांकि पुलिस लगातार कोशिशें कर रही है। शव को ले कर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कुछ का मानना है कि अधेड़ नदी के किसी छोर से पानी के बहाव के साथ बहते हुए यहां तक पहुंचा।
कुछ तो इसे साजिश का हिस्सा बता रहे हैं। वही लोनार एसएचओ इन्द्रेश कुमार ने बताया है कि शव की शिनाख्त की कोशिशें चल रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ भी बताया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: गोमती नदी में उतराता मिला अज्ञात युवती का शव
