बिजनौर : हिंदू विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग, ज्ञापन सौंपा
बिजनौर, अमृत विचार। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने जनपद में हिंदू विरोधी गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व अवगत कराने के बावजूद भी निस्तारण न होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही हिंदू विरोधी गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो …
बिजनौर, अमृत विचार। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने जनपद में हिंदू विरोधी गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व अवगत कराने के बावजूद भी निस्तारण न होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही हिंदू विरोधी गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वह आंदोलन के लिए विवश होंगे ।
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि मोहम्मद पुत्र अब्दुल रसीद ग्राम सौफतपुर थाना नांगल निवासी थाना किरतपुर क्षेत्र के ग्राम छितावर से एक दूसरे समुदाय की लड़की को छह दिसंबर को बहला-फुसलाकर अपने साथ फरीदाबाद ले गया। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि थाना नूरपुर के ग्राम दौलतपुर में बिना अनुमति के ग्राम समाज की भूमि पर अवैध मस्जिद का निर्माण हो रहा है।
पुलिस को बार-बार सूचित करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई और निर्माण सुचारू है। इसके अलावा नहटौर क्षेत्र का नदीम पुत्र नईम निवासी माहूनंगली नगीना थाना क्षेत्र के सौरभ पुत्र बाबूराम निवासी बेनीपुर कोपा को पांच माह पूर्व अपनी नाई की दुकान पर काम कराने के लिए जयपुर ले गया था, जो 19 मार्च 2022 से लापता है। मामले की जानकारी छह अप्रैल को नहटौर थाने में दी गयी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
धामपुर में नगर पालिका से बनाये गये रिक्शा स्टेण्ड में अवैध कब्जा कर मीट की बिक्री की जा रही है जिसके सम्बन्ध में सीओ धामपुर को अवगत कराये जाने के बाबजूद भी अवैध दुकानें नही हटाई गई। उन्होंने उक्त सभी समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
कहा, यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल आंदोलन करने के लिये बाध्य होगा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री जितेंद्र चौधरी, ललित जोशी, बृजेश कुमार, अनिल गोयल, कैलाश उपाध्याय, आशीष बालियान, मनोज शर्मा, शिवानी घाघट, अनिल चौधरी, आदित्य चौधरी, नैपाल सिंह, अरुण चौधरी, कुशप्रताप, शलभ त्यागी, रविन्द्र घाघट आदि उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दोषी को चार साल की सजा, 16 हजार का जुर्माना भी लगाया
