बांदा: पारिवारिक कलह के चलते पत्नी ने पति को गोली से उड़ाया, मौत
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र में विवाहिता ने शुक्रवार तड़के अपने पुत्र और नौकर के सहयोग से पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि शुक्रवार को 3:30 बजे भोर में सूचना मिली कि दुबरिया गांव निवासी हैदर …
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र में विवाहिता ने शुक्रवार तड़के अपने पुत्र और नौकर के सहयोग से पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि शुक्रवार को 3:30 बजे भोर में सूचना मिली कि दुबरिया गांव निवासी हैदर अली उर्फ पप्पू मुर्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के लिये एक टीम का गठन किया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि मृतक के अवैध संबंध एक अन्य महिला से थे। जिससे पत्नी व पुत्र परेशान थे और आए दिन परिवार में कलह होती थी।
पारिवारिक कलह के चलते पत्नी व पुत्र ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी और जब मृतक 28/ 29 अप्रैल की रात्रि मकान की छत पर सोने चला गया तो बनाई गई योजना के अनुसार मृतक की पत्नी अकबरी बानो, पुत्र नीकू व नौकर महेंद्र उर्फ बउआ निवासी दुबरिया ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:-संभल : नशे में पेड़ से लटककर की आत्महत्या, पिता ने लगा हत्या का आरोप
