हर दिव्यांग को आत्मनिर्भर बनाना चाहता हूं : डॉ. राजेश्वर सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कड़क पुलिस अधिकारी से राजनेता बने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक डॉ, राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हर दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने की वह हरसंभव कोशिश करेंगे। सरोजनीनगर के विधायक डॉ, राजेश्वर सिंह ने ‘निःशुल्क दिव्यांग जन समग्र पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत दिव्यांगों के एक शिविर कर आयोजन किया जहां स्वास्थ्य परीक्षण …

लखनऊ। कड़क पुलिस अधिकारी से राजनेता बने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक डॉ, राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हर दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने की वह हरसंभव कोशिश करेंगे। सरोजनीनगर के विधायक डॉ, राजेश्वर सिंह ने ‘निःशुल्क दिव्यांग जन समग्र पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत दिव्यांगों के एक शिविर कर आयोजन किया जहां स्वास्थ्य परीक्षण के साथ कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण के लिए भी परीक्षण किया गया।

उन्होने कहा कि दिव्यांग होने का यह मतलब नहीं है कि आप किसी तरह कमजोर हैं। बल्कि कितने ही दिव्यांग लोगों ने अनेक क्षेत्रों में अपने देश का नाम विश्व भर में ऊंचा किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़े जिसकी शुरुआत युग दृष्टि संस्था के साथ मिलकर की जा रही है । शिविर में दिव्यांगजनों के परीक्षण के बाद व्यावसायिक प्रशिक्षण, कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, ब्लाइंड स्टिक, वॉकर, कान की मशीन, पोलियो कैलिपर्स,वॉक चिकित्सा यन्त्र वितरित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: 4558 दिव्यांग बच्चों की बेरंग दुनिया में 29 शिक्षकों के भरोसे रंग भरने की कोशिश

संबंधित समाचार