पटियाला हिंसा: कई अफसरों पर गिरी गाज, पटियाला के आईजी हटाए गए, डिप्टी SP-SHO को किया गया शिफ्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने …

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक पारीक पटियाला के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। वजीर सिंह को पटियाला का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं हालात को देखते हुए आज शहर में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। ये सेवाएं सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शाम 6 बजे तक निलंबित रहेंगी। बता दें पटियाला में एक मंदिर के बाहर दो समूहों के बीच शुक्रवार को हुई झड़प और पथराव में चार लोग घायल हो गए थे। इस दौरान स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं

इसे भी पढ़ें-

बिजली की डिमांड रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, कई राज्यों में बिजली गुल की समस्या

 

संबंधित समाचार