बहराइच: DM के आदेशों की अनदेखी पड़ी भारी, CMO और जिला कार्यक्रम अधिकारी पर जुर्माना
बहराइच। पर्यावरण संरक्षण और मितव्ययिता के आदेश का कालम मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी ने नहीं भरा। जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी पर जुर्माना लगाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे। जिसमें जिला …
बहराइच। पर्यावरण संरक्षण और मितव्ययिता के आदेश का कालम मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी ने नहीं भरा। जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी पर जुर्माना लगाया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे। जिसमें जिला स्वास्थ्य समिति और पोषण समिति की बैठक के लिए तैयार की गई बुकलेट में पेज के एक साइड का उपयोग किया गया। जबकि दूसरे पेज में पर्यावरण संरक्षण और मितव्ययिता संबंधी डीएम के आदेश का पालन नहीं किया गया। पेज में कोई टिप्पणी न करके खाली छोड़ दिया गया। जिस पर जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव पर 100/100 रूपये का जुर्माना लगाया है।
पढ़ें-लैंगिक भेदभाव है मातृत्व स्वास्थ्य में बाधा: अंकिता मिश्रा
