इथोपिया : 20 मुस्लिमों की हत्या के आरोप में 370 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
अदीस अबाबा। इथोपिया के अधिकारियों ने उत्तरी राज्य अमहारा में एक अंतिम संस्कार समारोह के दौरान कम से कम 20 मुसलमानों की हत्या के आरोप में 373 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला मंगलवार को गोंदर शहर में एक उच्च पदस्थ अधिकारी के अंतिम संस्कार के दौरान हुआ। यह घटना कथित तौर …
अदीस अबाबा। इथोपिया के अधिकारियों ने उत्तरी राज्य अमहारा में एक अंतिम संस्कार समारोह के दौरान कम से कम 20 मुसलमानों की हत्या के आरोप में 373 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह हमला मंगलवार को गोंदर शहर में एक उच्च पदस्थ अधिकारी के अंतिम संस्कार के दौरान हुआ। यह घटना कथित तौर पर एक मस्जिद और एक चर्च के बीच विवादित कब्रिस्तान को लेकर हुए संघर्ष के कारण घटित हुई।
एजेंस फ्रांस-प्रेसे की रिपोर्ट के अनुसार इथोपिया के अधिकारी उन सुरक्षा अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराएंगे, जो अंतिम संस्कार समारोह की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहे। उल्लेखनीय है कि इथोपिया के अमहारा राज्य के 43 प्रतिशत निवासी ईसाई हैं, जबकि कुछ 30 प्रतिशत मुसलमान हैं।
ये भी पढ़ें : नाइजीरिया : सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, पांच घायल
