वाराणसी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप, सीएमओ को जमकर लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। शनिवार की सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल का मंत्री ब्रजेश पाठक ने औचक निरीक्षण करने पहुंचे। ब्रजेश पाठक को अस्पताल में गंदगी देखने को मिली। मशीनों का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया। ये देखकर डिप्टी सीएम नाराज हो गए। परिसर में सीधे पर्ची काउंटर पहुंचे और लाइन लगाकर अपने नंबर पर पर्चा …

वाराणसी। शनिवार की सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल का मंत्री ब्रजेश पाठक ने औचक निरीक्षण करने पहुंचे। ब्रजेश पाठक को अस्पताल में गंदगी देखने को मिली। मशीनों का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया। ये देखकर डिप्टी सीएम नाराज हो गए। परिसर में सीधे पर्ची काउंटर पहुंचे और लाइन लगाकर अपने नंबर पर पर्चा कटाया, पैसा दिया और आगे बढ़ गए।

उन्होंने सीएमओ को जमकर फटकार लगाई। मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यशैली में सुधार लाएं या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अगली बार के निरीक्षण में खामियां मिलने पर कोई बख्शा नहीं जाएगा।

इसके बाद सीधे सीएमएस ऑफिस पहुंचकर ड्यूटी रजिस्टर चेक करना शुरू किया। एक एक कर कर्मचारियों की हाजिरी और गैर हाजरी पर पूछताछ की और वहां से निरीक्षण के लिए निकले तो सीधे डेंटल डॉक्टर के कमरे के पास पहुंचे।

वहां पर डेंटल विभाग के लिए आई लाखों रुपए की मशीन धूल फांक रही थी, जिस पर काफी नाराज हुए। यहां पर चेतावनी देते हुए वह आगे बढ़ गए और ओपीडी पहुंचे। वहां डॉक्टरों से बातचीत करते हुए रास्ते में मिले तीन मरीजों से बातचीत की।

इसके बाद वह ट्रॉमा सेंटर में बंद पड़े डिजिटल एक्स-रे के बारे में पता किए तो सामने आया कि वह कमरा एक अरसे से बंद पड़ा है। उन्होंने कमरे की चाबी मंगवाई लेकिन 10-12 मिनट बाद कोई लेकर नहीं आया तो नाराजगी जताते हुए वह आगे बढ़ गए।

इसी तरह से उन्होंने सिटी स्कैन मशीन के बारे में पूछा तो पता लगा कि स्टॉफ रिटायर होने की वजह से मार्च से उसका संचालन ही बंद है। इस पर उन्होंने तत्काल उसे शुरू कराने को कहा।

पढ़ें- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण, सीएचसी में मचा हड़कंप, सीएमएस को लगाई फटकार

संबंधित समाचार