शुभमन गिल ने एलन मस्क से की Swiggy को खरीदने की अपील, मिला ये जवाब
नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है। इसी बीच कई लोगों ने एलन मस्क से कुछ और भी कंपनियों को खरीदने की सलाह दी। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर शुभमन गिल का नाम भी जुड़ गया है। शुभमन गिल ने …
नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है। इसी बीच कई लोगों ने एलन मस्क से कुछ और भी कंपनियों को खरीदने की सलाह दी। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर शुभमन गिल का नाम भी जुड़ गया है। शुभमन गिल ने रात को 11 बजकर 1 मिनट पर ट्वीट करते हुए लिखा, एलन मस्क, प्लीज स्वीगी को खरीद लीजिए। ताकि, वह समय पर डिलीवरी कर सके। शुभमन ने अपने इस ट्वीट में एलन मस्क को भी टैग किया।
Elon musk, please buy swiggy so they can deliver on time. @elonmusk #swiggy
— Shubman Gill (@ShubmanGill) April 29, 2022
शुभमन गिल के इस ट्वीट को एलन मस्क भले ही न पढ़ सके हों। लेकिन, स्वीगी कंपनी ने फटाक से गिल के मैसेज का जवाब दिया है। स्वीगी ने लिखा- हाय शुभमन गिल, ट्विटर हो या ट्विटर ना हो, हम सिर्फ यही चाहते हैं कि आपके ऑर्डर के साथ सब कुछ ठीक हो (यदि आप ऑर्डर कर रहे हैं तो)। अपने ऑर्डर की सभी जानकारी के साथ DM में हमें मिलें। हम उस पर तेजी से काम करेंगे।
Hi Shubman Gill. Twitter or no Twitter, we just want to make sure all is well with your orders (that is if you’re ordering).
Meet us in DM with your details, we’ll jump on it quicker than any acquisition :) ^Saikiran https://t.co/EhSzF5gBqr
— Swiggy Cares (@SwiggyCares) April 29, 2022
इसके बाद स्वीगी ने एक और ट्वीट करते हुए बताया कि उन्हें शुभमन का मैसेज मिल गया है। जल्द काम होगा। आपको बता दें शुभमन गिल इन दिनों आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स टीम के लिए खेल रहे हैं। मौजूदा सीजन में शुभमन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
They are still faster than your batting in T20 cricket
— vp (@venxeancee) April 29, 2022
वहीं इस ट्वीट के बाद फैंस ने शुभमन की क्लास लगा दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वह (स्वीगी) अब भी आपकी टी20 वाली बैटिंग से ज्यादा तेज हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- शुभमन का स्ट्राइक रेट इस सीजन में किसी भी तरह से तथाकथित किंग कोहली (विराट कोहली) से बेहतर नहीं है। एक फीमेल फैन ने लिखा- आपको स्वीगी की जरूरत क्या है? मैं आपके लिए खाना बना सकती हूं।
ये भी पढ़ें : 35 साल के हुए ‘हिटमैन’, रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश…देखें खूबसूरत तस्वीरें
