इटावा: तकनीकी खामी के कारण मालगाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, पटरी से उतरे कई डिब्बे
इटावा। शनिवार को भरथना रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के खबर आई है। हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) पर हुआ। हादसे के बाद पुलिस और रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मालगाड़ी आखिरकार कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस बात की जानकारी सही तौर पर अभी नहीं मिल पा रही है। …
इटावा। शनिवार को भरथना रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के खबर आई है। हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) पर हुआ। हादसे के बाद पुलिस और रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
मालगाड़ी आखिरकार कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस बात की जानकारी सही तौर पर अभी नहीं मिल पा रही है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खामी के कारण यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भरथना रेलवे स्टेशन और इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कोयला लादकर कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। दुर्घटना राहत गाड़ियों को भी दिल्ली, आगरा, टूंडला एवं झांसी से तत्काल रवाना कर दिया गया है। इस दुर्घटना के दौरान डिब्बों में भरा कोयला बिखर गया और पटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। रेल यातायात आज शाम तक सुचारू होने की उम्मीद है।
पढ़ें- ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस’ के दुर्घटनाग्रस्त विमान के अब तक 49,117 टुकड़े बरामद
