वेस्ट बैंक में इजरायली सैनिकों के साथ झड़प में एक फिलिस्तीनी की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रमाल्लाह। फिलीस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वेस्ट बैंक शहर कल्किल्या के निकट शुक्रवार देर रात इजरायली सैनिकों के साथ झड़प में एक 27 वर्षीय फिलिस्तीनी नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि उत्तरी वेस्ट बैंक शहर कल्किल्या के अज़ून गांव में …

रमाल्लाह। फिलीस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वेस्ट बैंक शहर कल्किल्या के निकट शुक्रवार देर रात इजरायली सैनिकों के साथ झड़प में एक 27 वर्षीय फिलिस्तीनी नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि उत्तरी वेस्ट बैंक शहर कल्किल्या के अज़ून गांव में याहिया ओडवान नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना पर इजरायल के अधिकारियों ने अभी कोई बयान नहीं दिया है।

इजरायली मीडिया ने हालांकि कहा कि ओडवान एक पूर्व कैदी था, जो हाल ही में जेल से रिहा हुआ था और वह इस इलाके में इजरायली सैनिकों पर हमला करने में शामिल था। इजरायली मीडिया ने बताया कि ओडवान की मौत वेस्ट बैंक में इजरायली इलाके के निकट फिलिस्तीनी बंदूकधारियों की गोली लगने से हुई।

दरअसल, शुक्रवार को विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब फिलिस्तीनियों की ओर से यरुशलम स्थित पवित्र स्थल पर पत्थर फेंके गए। इसके बाद इजरायली पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं।

ये भी पढ़ें : अल-अक्सा मस्जिद में फिलिस्तीनियोंं और इजरायली पुलिस के बीच झड़प, 40 से अधिक लोग घायल

संबंधित समाचार