हरदोई: नहर में उतराता मिला महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। खेत पर जा रहा है ग्रामीणों ने एक महिला का शव नहर में उतराता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सका। थाना सुरसा के ग्राम हशोखर के निकट रजवाहे में शनिवार की सुबह 30 साल की अज्ञात महिला का शव पाया गया। ग्रामीणों …

हरदोई। खेत पर जा रहा है ग्रामीणों ने एक महिला का शव नहर में उतराता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सका।

थाना सुरसा के ग्राम हशोखर के निकट रजवाहे में शनिवार की सुबह 30 साल की अज्ञात महिला का शव पाया गया। ग्रामीणों ने शव की सूचना स्थानीय थाने पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया आसपास के ग्रामीण महिला की शिनाख्त नहीं कर सके।

वहीं थाना शहर कोतवाली के नवी पुरवा में रहने वाली रूमी कश्यप पिछले 3 दिनों से गायब है। उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना दी रूमी के भाई अनुज ने मौके पर जाकर शवको देखा। उसने भी शव बहन का होने से इनकार कर दिया। रूमी कश्यप की गुमशुदगी की सूचना थाना शहर कोतवाली में दर्ज है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतका की शिनाख्त व घटना के कारणों की जांच करने में पुलिस लगी हुई है। उधर शव मिलने से आस-पास के गांव में हड़कंप मच गया दर्जनों लोग रजवहे में पड़े शव को देखने के लिए पहुंचे।

आसपास के तमाम गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाया। शव किसका है कहां से आया महिला की हत्या की गई या डूब कर मृत्यु हुई है  इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

पढ़ें- मुरादाबाद : नाले में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

संबंधित समाचार