अयोध्या: DM ने कब्र से निकलवा कर किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
अयोध्या। बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में भाई का जगह-जगह न्याय के लिए गुहार लगाना जायज साबित हुआ। शनिवार को जिलाधिकारी के आदेश के बाद थाना क्षेत्र की ग्राम सभा वेदापुर मजरे पनभरिया की किशोरी का शव एसडीएम व सीओ की मौजूदगी कब्र को खुदवाकर निकलवाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के …
अयोध्या। बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में भाई का जगह-जगह न्याय के लिए गुहार लगाना जायज साबित हुआ। शनिवार को जिलाधिकारी के आदेश के बाद थाना क्षेत्र की ग्राम सभा वेदापुर मजरे पनभरिया की किशोरी का शव एसडीएम व सीओ की मौजूदगी कब्र को खुदवाकर निकलवाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्रामसभा निवासी चंदन की करीब 14 वर्षीय बहन की बीते 20 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस दौरान पीड़िता का भाई कोलकाता शहर में था, जबकि घर पर उसकी अकेली विधवा मां थी। मां प्राथमिक विद्यालय में रसोईया है। मौत के बाद शव को दफना दिया गया था। बहन की मौत की सूचना पर जब पीड़ित भाई घर पहुंचा तो उसे मामले में किसी अनहोनी की आशंका हुई। उसने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया।
उसने बताया कि घटना के समय घर पर वह अकेली थी। उसने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया था। शनिवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार के आदेश के बाद बीकापुर के उप जिला अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ,नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा, हैदरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार वर्मा व तारुन पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ने की है।
पढ़ें-तीन देशों की यात्रा के दौरान 25 कार्यक्रमों में शमिल होंगे पीएम मोदी: सरकारी सूत्र
