बाराबंकी: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत शनिवार की सुबह लखनऊ बहराइच हाईवे स्थित मलिहामऊ गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रामनगर के लखनऊ बहराइच नेशनल हाईवे पर स्थित मलिहामऊ गांव के पास शनिवार …

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत शनिवार की सुबह लखनऊ बहराइच हाईवे स्थित मलिहामऊ गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना रामनगर के लखनऊ बहराइच नेशनल हाईवे पर स्थित मलिहामऊ गांव के पास शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन के चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया। जहां पर शव की शिनाख्त के लिए 3 दिनों तक विच्छेदन गृह में रखा जाएगा।

वही इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संतोष सिंह ने बताया कि भोर में हाइवे पर मलिहामऊ गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसमें अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें-बाराबंकी: तीन मार्फिन शातिर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

संबंधित समाचार