अयोध्या: नहर में कूदी लड़की की जान बचाने के लिये अधेड़ ने लगाई छलांग, मिला शव
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र की शारदा सहायक नहर में डूबे अधेड़ का शव भी शनिवार को बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को लड़की का शव बरामद किया गया था। गुरूवार को एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी थी जिसे बचाने के लिए अधेड़ नहर में कूदा था। दोनों लापता हो गए थे। …
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र की शारदा सहायक नहर में डूबे अधेड़ का शव भी शनिवार को बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को लड़की का शव बरामद किया गया था।
गुरूवार को एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी थी जिसे बचाने के लिए अधेड़ नहर में कूदा था। दोनों लापता हो गए थे। एसडीआरएफ के रेसक्यू आपरेशन में दोनों शव एक दिन के अंतराल पर बरामद किए गए।
नदी में छलांग लगाने वाले सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र कोटडीह सरैया के 45 वर्षीय रामकुमार का शव शारदा सहायक नहर ठेउंगा के पास शनिवार को लगभग करीब तीन बजे गोताखोरों को मिला। बरामद शव का ग्राम प्रधान राजेश तिवारी, रमाकांत तिवारी की मौजूदगी में थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने है।
पढ़ें- बाराबंकी: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
