रामपुर : अवैध खनन करने वाले 13 लोगों पर 1.83 करोड़ का जुर्माना
रामपुर, अमृत विचार। जिले में खनन माफिया सक्रिय हैं कुछ अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से खनन का अवैध धंधा खूब हो रहा है। शनिवार को अप्रैल माह 2022 में खनन करने वाले 13 लोगों पर एक करोड़ 83 लाख 92 हजार 130 रुपये अर्थदंड डाला गया है। इसके अलावा जिले में मार्च 2021 से …
रामपुर, अमृत विचार। जिले में खनन माफिया सक्रिय हैं कुछ अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से खनन का अवैध धंधा खूब हो रहा है। शनिवार को अप्रैल माह 2022 में खनन करने वाले 13 लोगों पर एक करोड़ 83 लाख 92 हजार 130 रुपये अर्थदंड डाला गया है। इसके अलावा जिले में मार्च 2021 से अप्रैल 2022 तक खनन प्रभावित क्षेत्रों में मानकों का पालन नहीं करने एवं खेतों में अवैध तरीके से खनन कराने वाले 139 लोगों पर 46.84 करोड़ का अर्थदंड लगाया गया है। जबकि, अवैध परिवहन वाले 890 मामलों में 2.13 करोड़ रुपये का जुर्माना और तीन जेसीबी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
तहसील स्वार और टाण्डा क्षेत्रों में खनन का धंधा खूब हो रहा है। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई किए जाने पर खनन माफिया फायरिंग करने से भी नहीं चूकते हैं। इसके अलावा सड़क पर नोट फेंककर खनन से लदे वाहन का सड़क पर दौड़ने का वीडियो भी वायरल हो चुका है। जबकि, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ द्वारा नियमित समीक्षा बैठकों के दौरान यह निर्देश दिए जाते रहे हैं कि खनन क्षेत्रों एवं संचालित स्टोन क्रेशरों पर संबंधित एसडीएम औचक रूप से पहुंचकर मानकों के अनुपालन की स्थिति का सत्यापन करें और एनजीटी और सरकार के निर्देशों के प्रति गम्भीरता न बरतने वाले लोगों के विरुद्ध जुर्माना समेत अन्य कार्रवाई करें। जिलाधिकारी के कहने पर संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर
जुर्माना लगाया गया है। माह अप्रैल 2021 से अप्रैल 2022 तक अपने खेतों में अवैध तरीके से चोरी-छिपे खनन कराने वाले 139 मामले चिन्हित किए गए हैं जिनके विरुद्ध विभागीय नियमानुसार 46.84 करोड़ रुपए का अर्थदंड लगाया जा चुका है। फिलवक्त, बालू/आरबीएम खनन के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार तीन परमिट छह माह की अवधि के लिए और तीन परमिट तीन माह की अवधि के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा निर्धारित प्राविधानों के अनुसार आवंटित किए गए हैं।
अप्रैल 2022 में इन पर लगाया गया इतना जुर्माना
नाम- गांव- इतना लगा जुर्माना
मोहम्मद बाबर- पट्टी कलां- 26 लाख 94 हजार 800 रुपए
विक्की सागर- बाजपुर- 18 लाख 17 हजार रुपये
मुस्तकीम अली- पट्टी कलां- 66 लाख 65 हजार 360 रुपये
सतविंदर सिंह- पट्टी कलां- 18 लाख 57 हजार 920 रुपये
कासिम अली- पट्टी कलां- छह लाख 55 हजार 400 रुपये
मोहम्मद उमर उल्ला बख्श-पट्टी कलां- तीन लाख 98 हजार
दलवीर सिंह- घोसीपुरा- पांच लाख 92 हजार 40 रुपये
मीलाल- सीतारामपुर- तीन लाख 21 हजार 750 रुपये
मुजाहिद इस्लाम- पट्टी कलां- तीन लाख 18 हजार 800 रुपये
मोहम्मद सालिम- पट्टी कलां- पांच लाख 36 हजार 600 रुपये
रक्षपाल- करीमपुर- 10 लाख 79 हजार 120 रुपये
गुलाम हुसैन- बाजपुर- 11 लाख 36 हजार 540 रुपये
जाकिर- पट्टी कलां- तीन लाख 18 हजार 800 रुपये
26 स्टोन क्रशर पर 30 लाख का जुर्माना
26 स्टोन क्रशर संचालकों पर 30 लाख जुर्माना लगाया गया है। जबकि, बीते एक वर्ष के दौरान अवैध परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 890 संलिप्त वाहन स्वामियों से 2 करोड़ 13 लाख 75 हजार 890 रुपये अर्थदण्ड के रूप में जमा कराये जा चुके हैं। साथ ही अवैध खनन क्षेत्र से बरामद तीन जेसीबी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सम्बन्धित के विरूद्ध एफआईआर करायी गई है। जिले में 40 स्टोन क्रेशर संचालित हैं इन सभी संचालित स्टोन क्रेशरों पर निर्धारित प्राविधानों एवं शर्तों का गम्भीरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के दृष्टिगत अधिकारियों की संयुक्त जांच में अनियमितताओं की पुष्टि हुई थी जिसके कारण 26 स्टोन क्रेशर संचालकों पर 30 लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाया जा चुका है।
जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं। खनन क्षेत्रों में भूतत्व एवं खनिकर्म के तहत निर्धारित प्राविधानों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को दिए गए हैं। अवैध रूप से खनन करने वालों पर जुर्माने लगाए गए हैं।-रविन्द्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी
ये भी पढ़ें : रामपुर : एनडीआरएफ और गोताखोरों ने सोनार से लगाया मलबे में दबे हुए व्यक्ति का पता
