बरेली: पद्मावत एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से दहशत में आये यात्री
बरेली,अमृत विचार। बीती देर रात परसाखेड़ा स्टेशन के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। अयोध्या कैंट से दिल्ली जाने वाली 14205 पद्मावत एक्सप्रेस के एक कोच से आग की लपटें निकलने लगीं जिसके बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। चेन खींचकर ट्रेन को रोका गया और ट्रेन में सवार यात्री हड़बड़ाहट में ट्रेन से …
बरेली,अमृत विचार। बीती देर रात परसाखेड़ा स्टेशन के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। अयोध्या कैंट से दिल्ली जाने वाली 14205 पद्मावत एक्सप्रेस के एक कोच से आग की लपटें निकलने लगीं जिसके बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। चेन खींचकर ट्रेन को रोका गया और ट्रेन में सवार यात्री हड़बड़ाहट में ट्रेन से नीचे उतरे। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ट्रेन में मौजूद सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र के इस्तेमाल कर आग को बुझाया।
वीडियो शेयर करते हुए मुरादाबाद अगवानपुर के डाकखाने में तैनात बड़े बाबू ने बताया कि वह और उनका सहकर्मी ललित बरेली से मुरादाबाद आ रहे थे। वह दोनों ट्रेन के एस-5 कोच की 80 और 8 नंबर सीट पर बैठे थे। अचानक कोच के नीचे से धुआं निकलने लगा। उनके सहकर्मी ललित को ट्रेन के पहियों में आग लगने की भनक लगी तो उसने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया जिससे यात्रियों में हलचल मच गई।
यात्रियों ने नीचे उतर कर ट्रेन में लगी आग का वीडियो बना शुरू कर दिया और स्टेशन के कर्मचारियों को सूचना दी सूचना। जिसके बाद रेल कर्मचारी ट्रेन के पास पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यात्रियों का कहना है कि अगर ट्रेन के पहियों में लगी आग ना बुझाई जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस बीच ट्रेन करीब एक घंटे तक बीच रास्ते में ही खड़ी रही।
उधर मुरादाबाद रेल मंडल अधिकारियों के मुताबिक कोच के ब्रेक शू आपस मे टकराने की वजह से सम्भवतः आग लगी है। गर्मियों के मौसम में अक्सर इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं। खतरे जैसी कोई बात नही थी। सम्बंधित विभाग का कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
इसे भी पढ़ें- राणा दम्पत्ति को अदालत से नहीं मिली राहत, सोमवार को आ सकता है जमानत को लेकर फैसला
शुरुआती जांच में पता चला है कि कोच के ब्रेक शू जाम होने की वजह से स्पार्किंग हुई है। जिसकी वजह से आग लगी। मैकेनिकल विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते अग्निशमन यंत्रों के जरिये आग पर कबू पया।—सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद रेल मंडल
इसे भी पढ़ें- राणा दम्पत्ति को अदालत से नहीं मिली राहत, सोमवार को आ सकता है जमानत को लेकर फैसला
