हरदोई: खेत में बकरी जाने पर दबंगों ने मां-बेटी पर किया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। खेत में बकरी के चले जाने से ऐसा बवाल हुआ कि दबंगों ने मां-बेटी के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए दोनों को अधमरा कर दिया। दोनों को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां बेटी की हालत कुछ सही और उसकी मां की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की …

हरदोई। खेत में बकरी के चले जाने से ऐसा बवाल हुआ कि दबंगों ने मां-बेटी के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए दोनों को अधमरा कर दिया। दोनों को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां बेटी की हालत कुछ सही और उसकी मां की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताते है कि सुरसा थाने के कैरमैर गांव निवासी भगवान दीन ने अपने घर के सामने कुछ खेत बटाई पर ले रखा है। शुक्रवार की दोपहर को गांव की रामवती पत्नी रतीराम की बकरी भगवानदीन के खेत में चली गई। इसी बात पर भगवानदीन ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उसकी इस हरकत का रामवती ने विरोध किया तो भगवानदीन ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

इस तरह अपनी मां के ऊपर हमला होता देख रामवती की बेटी गुड्डी बचाने दौड़ी। हमलावरों ने दोनों को बुरी तरह पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। ज़ख्मी हुईं मां-बेटी को पहले सुरसा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बिगड़ती देख दोनों को हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। रामवती के बारे में बताया है कि फिलहाल उसकी हालत अभी नाज़ुक बनी हैं। पुलिस ने मामले की गहराई से छान-बीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: चाचा ने नाबालिग भतीजे पर किया जानलेवा हमला, रेफर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता