अयोध्या: सौहार्द बिगाड़ने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी करने पर संतों ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर की मस्जिदों पर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने के 7 आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लेने पर अयोध्या के साधु-संतों ने भी पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपाई है। इसके लिए उन्हें श्रीरामवल्लभाकुंज में आयोजित एक समारोह के दौरान वहां विराजमान भगवान का चित्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक व …

अयोध्या। नगर की मस्जिदों पर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने के 7 आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लेने पर अयोध्या के साधु-संतों ने भी पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपाई है। इसके लिए उन्हें श्रीरामवल्लभाकुंज में आयोजित एक समारोह के दौरान वहां विराजमान भगवान का चित्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक व श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास के अनुसार पुलिस की यह सफलता अयोध्या सहित पूरे देश को राहत देने वाली रही। पुलिस की कड़ी मेहनत व तत्परता के लिए उसे सम्मानित किया जाना बेहद जरूरी था। इससे पुलिस का हौसला बढ़ेगा और वह अपने सामाजिक सरोकारों को और बेहतरी के साथ निभा सकेगी।

इस अवसर पर सम्मनित होने वाले पुलिस अधिकारियों में आईजी अयोध्या रेंज केपी सिंह, एसएसपी अयोध्या शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी विजय पाल सिंह, सीओ सिटी आईपीएस पलाश बंसल, सीओ अयोध्या आरके चतुवेर्दी, सीओ यातायात डॉ. राजेश तिवारी, सीओ एलआईयू बीएल तिवारी, कोतवाल नगर देवेंद्र सिंह व अयोध्या कोतवाल देवेंद्र पांडेय आदि को प्रमुख रूप से सम्मानित किया गया।

सरयू आरती समिति के अध्यक्ष महंत शशि कांत दास, मंगल भवन के महंत राम भूषण दास कृपालु महराज, आचार्य राजेंद्र शास्त्री,अरविंद तिवारी, शैलेश कुमार सिंह व संतोष कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को चौक मस्जिद में प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर किया गया सम्मानित

संबंधित समाचार