लखीमपुर-खीरी: तहसील कर्मियों ने 50 लाख की सरकारी भूमि कराई खाली
लखीमुर-खीरी, अमृत विचार। शासन की मंशा के अनुरूप अब तहसीलकर्मी भी चुस्त दुरुस्त हो गए हैं। झबरा ताल में कई अधबने मकानों को ध्वस्त कराकर 50 लाख रुपये कीमत की सरकारी जमीन खाली कराई गई है। एसडीएम अविनाशचंद्र मौर्य के निर्देश पर जेसीबी लेकर गोला बाहर झबरा ताल पर पहुंचे कानूनगो विजय श्रीवास्तव, लेखपाल जैनेंद्र …
लखीमुर-खीरी, अमृत विचार। शासन की मंशा के अनुरूप अब तहसीलकर्मी भी चुस्त दुरुस्त हो गए हैं। झबरा ताल में कई अधबने मकानों को ध्वस्त कराकर 50 लाख रुपये कीमत की सरकारी जमीन खाली कराई गई है।
एसडीएम अविनाशचंद्र मौर्य के निर्देश पर जेसीबी लेकर गोला बाहर झबरा ताल पर पहुंचे कानूनगो विजय श्रीवास्तव, लेखपाल जैनेंद्र कुमार ने गाटा सं 1891 पर शौकत अली और अशरफ अली के बने मकानों को ध्वस्त कराकर नवीन परती गोला बाहर सरकारी भूमि को जेसीबी चलाकर खाली करा लिया है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है।
एक बुजुर्ग दंपति शत्रोहन लाल पुत्र बिंद्रा प्रसाद ने अपनी झोपड़ी हटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा। उनको अवैध कब्जा तीन दिन के अंदर हटाने का निर्देश दिया गया। राजस्व कर्मियों की इस कार्रवाई से नगर और गोला देहात क्षेत्र के अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें-
छत्तीसगढ़: खेत में चार पैरा बम मिलने से हड़कंप,बम निरोधक दस्ते ने किया पैरा बमों को नष्ट
