आज का राशिफल। 01 मई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज आपका पूरा ध्यान करियर को आगे बढ़ाने को लेकर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। निजी जीवन में काफी सुकून रहेगा। व्यवसाय में आपकी कई पुरानी परेशानियां एक साथ हल हो सकती हैं। वृष आज कारोबार को लेकर मन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो …

मेष

आज आपका पूरा ध्यान करियर को आगे बढ़ाने को लेकर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। निजी जीवन में काफी सुकून रहेगा। व्यवसाय में आपकी कई पुरानी परेशानियां एक साथ हल हो सकती हैं।

वृष

आज कारोबार को लेकर मन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अनावश्यक यात्रा का जोखिम न लें। विवाहेत्तर संबंधों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। सिरदर्द और सर्वाइकल की समस्या हो सकती है। बाहरी लोगों से अनावश्यक चर्चा न करें।

मिथुन

आज व्यवसाय में पार्टनरशिप को लेकर नए प्रपोज़ल मिल सकते हैं। पुराने अनुभवों का आज लाभ उठायेंगे। आज कुछ अच्छे समाचार आपको मिल सकते हैं। संगीत और साहित्य से जुड़े लोगों ख्याति प्राप्त हो सकती है। अपनी सोच हमेशा सकारात्मक रखें।

कर्क

आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पिता की सलाह से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा। आज आप धार्मिक कार्यों में काफी सक्रिय रहेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से आपकी काफी चर्चा होगी। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे।

सिंह

आज सोचे हुए काम आसानी से पूरे होते प्रतीत होंगे। भाइयों और मित्रों से मतभेद दूर होंगे। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपको किसी भी विषय पर एकतरफा सोच रखने से बचना चाहिये। मामूली बातों को लेकर घर में झगड़ा हो सकता है।

कन्या

आज जीवनसाथी के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। आज का दिन आपकी सोच के बिल्कुल विपरीत होगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ ईगो की समस्या हो सकती है। अनियमित खानपान से पाचन खराब हो सकता है।

तुला

आज व्यवसाय में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। योजना के अनुसार आपके सभी कार्य पूरे हो जायेंगे।

वृश्चिक

आज जल्दबाज़ी में कोई काम न करें वरना आपको वही काम दोहराना पड़ सकता है। आज रोगियों की सेवा करने में धन खर्च करेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। व्यस्तता के कारण थोड़ी थकान हो सकती है।

धनु

आज किसी के ऊपर भी सहज विश्वास न करें। विद्वानों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को काफी समय देंगे। समाज में आपके व्यवहार और सभ्यता की लोग प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं।

मकर

आज अपनी वाहवाही में यह ध्यान रखें की कोई आपका अपमान न करें। सेहत को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। वाणी और व्यवहार में सन्तुलन बनाकर रखें।

कुंभ

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। दूसरों के सामने अपनी बात अच्छी तरह से रख पायेंगे। घर में मनोरञ्जन का वातावरण रहेगा। युवाओं को नया रोजगार मिल सकता है। आपके खर्चों में कमी आयेगी।

मीन

आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों को नियन्त्रित रखें। धन की समस्या हो सकती है।