IPL 2022, RR vs MI : रविचंद्रन अश्विन की वाइफ प्रीति ने जीता दिल, रोहित शर्मा के आउट होने पर रितिका को लगाया गले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुम्बई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजने में लगातार आठ हार के बाद शनिवार को राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से पराजित कर पहली जीत हासिल की। इस मैच में कई रोमांचक पल भी देखने को मिले। रोहित शर्मा के आउट होने पर रितिका सजदेह निराश …

नई दिल्ली। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुम्बई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजने में लगातार आठ हार के बाद शनिवार को राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से पराजित कर पहली जीत हासिल की। इस मैच में कई रोमांचक पल भी देखने को मिले। रोहित शर्मा के आउट होने पर रितिका सजदेह निराश हो गईं। रितिका की ऐसी हालत देख रविचंद्रन अश्विन की वाइफ प्रीति नारायण से रहा नहीं गया। ऐसे में वह रितिका के पास आईं और उनको गले से लगा लिया। वहीं कैमरामैन ने भी इस पूरे वाकया को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

https://twitter.com/krishnaa_ti/status/1520439390304370694?s=20&t=AtIEg4zIXw8nXuIvKSZIKA

रविचंद्रन अश्विन की पत्नी ने जीता सबका दिल 
राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी का तीसरा ओवर रविचंद्रन अश्विन ने किया। इस ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित बड़ा शॉट लगाना चाहते थे। लेकिन, डेरिल मिचेल ने उनका शानदार कैच पकड़ा और रोहित शर्मा सिर्फ दो रन ही बनाकर आउट हो गए। स्टेडियम में बैठी उनकी पत्नी रितिका सजदेह काफी इमोशनल हो गईं। तब अश्विन की वाइफ प्रीति नारायण से ये देखा रहा नहीं गया और रितिका के पास जाकर उन्हें गले लगा लिया।

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर
रोहित शर्मा बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2022 के 9 मैचों में रोहित ने 155 रन बनाए हैं, जिसमें एक भी हाफ सेंचुरी शामिल नहीं है। वह रन बनाना तो दूर क्रीज पर टिक ही नहीं पा रहे हैं। खराब फॉर्म के चलते मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

रोहित शर्मा को मिला जन्मदिन का तोफा
राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में पहली जीत दर्ज की है। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो लंबे छक्के शामिल थे। तिलक वर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया। ईशान किशन ने 26 रन और टिम डेविड ने 20 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए ऋतिक शौकीन और रिले मेडेरिथ ने दो-दो विकेट हासिल किए। मुंबई को इस जीत से टूर्नामेंट में पहली बार दो अंक मिले और टीम ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को उनके आज जन्मदिन पर जीत का तोहफा दे दिया।

ये भी पढ़ें : IPL 2022, RR vs MI: राजस्थान को 5 विकेट से हराकर मुंबई ने चखा पहली जीत का स्वाद

संबंधित समाचार