हापुड़: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले में रविवार उस वक्त अफरी-तफरी मच गई जब एक सड़क हादसे बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दरसअल नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ईद मनाने अपने घर जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों …

हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले में रविवार उस वक्त अफरी-तफरी मच गई जब एक सड़क हादसे बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दरसअल नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ईद मनाने अपने घर जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के देहात थाना इलाके में एनएच 09 बाइपास पर मंसूरपुर कट के पास ईद मनाने अपने घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।

रामपुर के मोहल्ला कानूनगो यान निवासी आमिर, शाहरुख निवासी मोहल्ला फर्राशान रामपुर और ईदुल निवासी मोहल्ला कौआ टोली कस्बा व थाना सिरौली जनपद बरेली रविवार सुबह बाइक से ईद का पर्व मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे।

जैसे ही तीनों देहात थाना इलाके में एनएच 09 मंसूरपुर कट पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। सीओ सिटी एसएन वैभव पांडे ने बताया कि तीनों युवक गाजियाबाद में नौकरी करते थे। युवकों की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद बाकी जानकारी मिल सकेगी।

हापुड़ सड़क दुर्घटना पर सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी ने हापुड़ में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-सड़क हादसा: बस की चपेट में आई बाइक, मां-बेटे की मौत

संबंधित समाचार