लखनऊ: कैथेड्रिल स्कूल के 2 छात्र व 4 शिक्षक समेत 16 कोरोना पाजिटिव, प्रदेश में म‍िले 278 नए केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 278 नए मरीजों का पता चला है। गुरुवार को प्रदेश में कोविड के 295 नए मामले सामने आए थे। वहीं लखनऊ के कैथेड्रिल स्कूल में दो छात्रों के बाद अब चार शिक्षक भी संक्रमित पाए …

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 278 नए मरीजों का पता चला है। गुरुवार को प्रदेश में कोविड के 295 नए मामले सामने आए थे। वहीं लखनऊ के कैथेड्रिल स्कूल में दो छात्रों के बाद अब चार शिक्षक भी संक्रमित पाए गए हैं। कुल 14 लोग कोरोना की चपेट में पाए गए हैं। इसमें 11 पुरुष व सात महिला रोगी हैं। इंदिरानगर में छह, चिनहट में चार, अलीगंज में तीन, एनके रोड व सरोजनीनगर में दो-दो, सिल्वर जुबली में एक धनात्मक मरीज मिले हैं।

प्रदेश में कोविड के नए मरीजों में सर्वाधिक 133 गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। गाजियाबाद में 68, लखनऊ में 18, मेरठ में आठ, आगरा में सात और वाराणसी व कानपुर नगर में पांच-पांच नए मामलों का पता चला है। 23 जिलों में नए मामलों की संख्या 10 से कम है, जबकि 49 जिलों में कोविड का कोई नया मरीज नहीं मिला है। नए मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1538 हो गई है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए बीते 24 घंटे के दौरान 1,28,027 नमूनों की जांच की गई। इस अवधि में 200 मरीज स्वस्थ भी हुए।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना टीके की 5,84,036 डोज लगाई गई। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना टीके की 31,42,71,025 डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के 15,29,77,653 लोगों को कोरोना टीके की पहली और 13,04,41,440 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के 1,33,43,199 लोगों को पहली और 92,98,832 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। वहीं, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 51,39,197 बच्चों को पहली और 2,99,858 बच्चों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक 27,70,846 लोगों को सतर्कता डोज दी गई है।

यह भी पढ़ें:-यूपी: बीते 24 घंटे में कोरोना के 40 नये केस मिले, पाजिटिविटी रेट 0.02 फीसदी

संबंधित समाचार