हिमांशी खुराना ने व्हाइट आउटफिट में सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, क्या आपने तस्वीरें देखीं?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 13’ से लाइमलाइट में आईं हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। हाल ही में हिमांशी ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर …

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 13’ से लाइमलाइट में आईं हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। हाल ही में हिमांशी ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि हिमांशी सफेद रंग का अनारकली सूट पहने नजर आ रही हैं। जिसपर गोल्डन रंग का गोटा लगा हुआ है।

अपने इस लुक को हिमांशी खुराना ने खुले बालों और लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। साथ ही हिमांशी खुराना सिर पर दुपट्टा रखे हुए नजर आ रही हैं और उन्होंने सफेद रंग का ही एक पोटली बैग भी लिया है।

हिमांशी ने अपने इस लुक के साथ सफेद रंग के ही इयरिंग्स पहने हैं जो ड्रेस के साथ काफी खूबसूरत लग रहे हैं। हिमांशी ने इन तस्वीर में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। एक्ट्रेस की मुस्कान देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

हिमांशी खुराना की इन तस्वीरों पर उनके फैंस भी कमेंट करते नजर आए हैं।

एक फैन ने जबरदस्त कमेंट करके लिखा, आप इस साड़ी में बेहद ही ब्यूटीफुल और प्यारी लग रही हो Wah?। वहीं दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा, White princess ❤️?। तीसरे फैन ने लिखा, आप बहुत सुंदर लग रही हैं।

ये भी पढ़ें : रकुल प्रीत सिंह ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, अदाएं देख फैंस कर रहे तारीफ

संबंधित समाचार