लखनऊ: विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ अमीनाबाद में स्थित झंडे वाला पार्क के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बाजार स्थित दमकल विभाग की यूनिट से पहुंचे कर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।आग की चपेट में आने से पास खड़े दो ठेले …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ अमीनाबाद में स्थित झंडे वाला पार्क के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बाजार स्थित दमकल विभाग की यूनिट से पहुंचे कर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।आग की चपेट में आने से पास खड़े दो ठेले भी जल गए।

अमीनाबाद झंडे वाला पार्क के पास लगे ट्रांसफार्मर से रविवार दोपहर आग की लपटें निकलती देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में भागकर पड़ोस के दुकानदारों ने फायर यूनिट को सूचना दी। फायर कर्मी सूरज तिवारी और अन्य गाड़ी लेकर पहुंचे। उन्होंने पहले बिजली विभाग से सप्लाई बंद कराई। इस बीच आग की लपटें बढ़ी और पास में लगे कपड़ों के दो ठेले भी आग की चपेट में आने से जलने लगे।

हालांकि दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फायर मैन सूरज तिवारी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। ठेले मामूली रूप से आग की चपेट में आए थे। उन पर रखा सामान बचा लिया गया है। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: बिजली संकट दूर करने को 30 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता

संबंधित समाचार