बहराइच : 12 हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर पुलिस ने गूढ़ चौराहा से लखीमपुर निवासी 12 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। साथ ही कोर्ट ने कुर्की का आदेश भी दे दिया था। लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के पचासा गांव निवासी राममिंतर उर्फ मिनतर पुत्र …

बहराइच। मोतीपुर पुलिस ने गूढ़ चौराहा से लखीमपुर निवासी 12 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। साथ ही कोर्ट ने कुर्की का आदेश भी दे दिया था।

लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के पचासा गांव निवासी राममिंतर उर्फ मिनतर पुत्र माधवराम के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मोतीपुर पुलिस उसे तलाश कर रही थी। बीते सप्ताह मूर्तिहा पुलिस ने मकान की कुर्की के लिए आदेश का तामिला भी करवाया था। रविवार को युवक के नानपारा लखीमपुर मार्ग स्थित गूढ़ चौराहा पर होने की सूचना मिली।

जिस पर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह, उप निरीक्षक विपिन सिंह, जाम मोहम्मद, राम आशीष वर्मा, रविशंकर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी 12 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मोतीपुर थाने में छह मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। जिसे सीज कर दिया गया है।

संबंधित समाचार