अयोध्या : स्वास्थ्य मेले में परीक्षण के लिए पहुंचे 1850 लोग, पेट व चर्म रोग के मिले सबसे अधिक मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या । मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को जनपद के सभी 34 पीएचसी पर हुआ। इस दौरान गर्मी का दंश झेल रहे मरीजों की बाढ़ सी आई हुई थी। पेट व त्वचा संबंधी रोगों के 248-248 मरीज मिले। मेले में कुल 1850 मरीज देखे गए, जिसमें 848 पुरुष, 691 महिला व 311 बच्चे …

अयोध्या । मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को जनपद के सभी 34 पीएचसी पर हुआ। इस दौरान गर्मी का दंश झेल रहे मरीजों की बाढ़ सी आई हुई थी। पेट व त्वचा संबंधी रोगों के 248-248 मरीज मिले। मेले में कुल 1850 मरीज देखे गए, जिसमें 848 पुरुष, 691 महिला व 311 बच्चे शामिल रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और स्थिति को जानने के लिए शासन द्वारा जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी डॉ. एके वर्मा ने जनपद के सीएचसी रुदौली और पूरा बाजार का निरीक्षण किया। साथ ही रुदौली ब्लॉक की पीएचसी शुजागंज व पूरा बाजार ब्लॉक की पीएचसी दर्शननगर पर अयोजित आरोग्य मेला का भी अवलोकन किया। नोडल अधिकारी के साथ डॉ. ओ पी भार्गव जिला सर्विलांस अधिकारी व डॉ अरविन्द श्रीवास्तव एपिडिमोलॉजिस्ट साथ रहे।

जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारिओं द्वारा भी विभिन्न पीएचसी पर आयोजित मेले का भ्रमण और निरीक्षण किया गया। जनपद अयोध्या की सभी पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा इलाज व  स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हासिल करने आए लोगों का इलाज किया गया और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। मेले में कुल 85 चिकित्सक व 384 पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान 14 के आयुष्मान कार्ड बने। हेल्प डेस्क पर 490 मरीज स्क्रीन हुए।

276 के कोविड टेस्ट हुए। हालांकि सुखद यह रहा कि कोई पॉजीटिव नहीं आया। आंख के 2, लिवर के 30, बुखार के 28, सांस के 48, पेट के 248, शुगर के 214, चर्म रोग के 248, टीबी के सस्पेक्टेड 8, एनीमिया के 22, उच्च रक्तचाप के 17 मरीज मिले। इसके अलावा प्रसव पूर्व 75 की जांच हुई। नामित नोडल की मौजूदगी में सोमवार को कोविड केयर के लिए चिन्हित मेडिकल कालेज में कोरोना की मॉकड्रिल का अवलोकन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : त्रिलोकपुर: मुख्यमंत्री आरोग्य मेला गरीबों के लिए संजीवनी- अनिल गुप्ता

संबंधित समाचार