पहाड़ों में हो रही बारिश का पड़ा असर, हल्द्वानी में चार डिग्री लुढ़का पारा, नम हवा चलने से मिली राहत
हल्द्वानी,अमृत विचार। पहाड़ों में हुए मौसम परिर्वतन का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। रविवार को हल्द्वानी में अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में भी बारिश होने के आसार हैं। रविवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछले दिनों …
हल्द्वानी,अमृत विचार। पहाड़ों में हुए मौसम परिर्वतन का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। रविवार को हल्द्वानी में अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में भी बारिश होने के आसार हैं। रविवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया।
यह पिछले दिनों की अपेक्षा चार डिग्री कम था। साथ ही यहां अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम परिवर्तन की वजह से मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। हल्द्वानी में सुबह के समय नम हवाओं के झोंके भी चले। धूप तेज रही लेकिन लोगों को गर्मी से राहत मिली, जिस वजह से एक झटके में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
इधर, पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ के पूरे राज्य में सक्रिय होने के आसार हैं। तीन मई को मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है।
