पीलीभीत: गर्मी में घरों के आसपास दाना-पानी का रखें इंतजाम- वरुण गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद में कई बार सांसद चुनी गईं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पशु-पक्षी प्रेम जगजाहिर है। अब उनके बेटे पीलीभीत सांसद वरुण गांधी की ओर से किए गए ट्वीट में भी इसकी झलक दिखाई दी है। जिसके तहत भीषण गर्मी के बीच पशु-पक्षियों की मदद को न सिर्फ सांसद की ओर …

पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद में कई बार सांसद चुनी गईं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पशु-पक्षी प्रेम जगजाहिर है। अब उनके बेटे पीलीभीत सांसद वरुण गांधी की ओर से किए गए ट्वीट में भी इसकी झलक दिखाई दी है। जिसके तहत भीषण गर्मी के बीच पशु-पक्षियों की मदद को न सिर्फ सांसद की ओर से खुद कदम उठाए गए हैं, बल्कि अन्य नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित किया गया है।

पिछले कई महीनों से सांसद वरुण गांधी ट्वीट को लेकर सुर्खियां बने हुए हैं। उनकी ओर से महंगाई, बेराजगारी, किसान आंदोलन, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर किए गए ट्वीट अपनी ही सरकार पर निशाना साध गए थे। मगर, इस बार उनकी ओर से किया गया ट्वीट पशु-पक्षी प्रेम से जुड़ा और दूसरों को जागरूक करने वाला है।

रविवार को उनकी ओर से ट्वीट किया गया कि जैसे-जैसे लोग भीषण गर्मी से निपटने के लिए संघर्ष करते हैं। जानवरों की पीड़ा भी अक्सर बेकाबू हो जाती है। लाखों पक्षी और जानवर गर्मी, थकावट और भूख से मर जाएंगे। यह भी बताया कि उनके द्वारा अपने आवास के आसपास पक्षियों और जानवरों के लिए हर समय पानी और खाने से जुड़ी व्यवस्था कर दी गई है। इसी के साथ अन्य सभी से भी ऐसा करने का अनुरोध किया गया है। सांसद के इस ट्वीट को पशु-पक्षी प्रेमियों ने खासा पसंद किया गया है।

इसे भी पढ़ें-पीलीभीत: पहले प्रेमिका के भाई को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान

संबंधित समाचार