समाज की तरक्की के लिए तालीम बेहद जरूरी : मौलाना आब्दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नजफी हाउस मुंबई के प्रधानाचार्य व इमाम-ए-जुमा मौलाना सैयद अहमद अली आब्दी ने कहा है कि समाज की तरक्की के लिए तालीम बेहद जरूरी है। इसलिए शिया समाज के लोग अपने बच्चों को बेहतर तालीम और तरबियत दें। वह यहां वक्फ मस्जिद हसन रजा खान चौक की निवर्तमान प्रबंध समिति की ओर से हुए …

अयोध्या। नजफी हाउस मुंबई के प्रधानाचार्य व इमाम-ए-जुमा मौलाना सैयद अहमद अली आब्दी ने कहा है कि समाज की तरक्की के लिए तालीम बेहद जरूरी है। इसलिए शिया समाज के लोग अपने बच्चों को बेहतर तालीम और तरबियत दें। वह यहां वक्फ मस्जिद हसन रजा खान चौक की निवर्तमान प्रबंध समिति की ओर से हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर 14 वर्षों तक सफलतापूर्वक अध्यक्षी के लिए मौलाना मोहम्मद हुज्जत को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मौलाना मोहम्मद मोहसिन प्रिंसिपल वसीका अरबी कॉलेज ने हदीसे किसा से किया। निवर्तमान मुतवल्ली डॉ. मिर्जा शहाब शाह द्वारा 14 वर्षों की एक रिपोर्ट तस्वीर- चलते-चलते का रस्में इजरा भी किया गया।

मौलाना जाफर रजा, मौलाना मिर्ज़ा जफर अब्बास, मौलाना आजिम बाकरी, मौलाना जफर अब्बास कुम्मी, मौलाना इकबाल हैदर उर्फी, मौलाना मंजर अब्बास, ईरान से आए मौलाना मोहम्मद अब्बास मोनिस, मौलाना कमर मेहंदी मीनू, मौलाना अहमद रजा, मौलाना इम्तियाज अब्बास विशेष रूप से मौजूद रहे।

सिब्ते हसन नकवी नूर, मिर्जा मोहम्मद अब्बास, मिर्जा सादिक हुसैन, मोहम्मद कैफ  रिजवी,  मुश्फिक  तौकीर जैदी समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : बरेली: मुसलमानों को चाहिए उम्दा तालीम और रोजगार

संबंधित समाचार