औरंगाबाद में राज ठाकरे ने संबोधन में तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में हिंदुत्व की जंग जारी है। महाराष्ट्र में चल रहे ठाकरे वर्सेस ठाकरे के बीच चल रही जंग में आज सभी की निगाहें औरंगाबाद पर हैं। महाराष्ट्र स्थापना दिवस  के दिन औरंगाबाद में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की बड़ी रैली शुरू हुई। रैली के दौरान एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने अपने …

मुंबई। महाराष्ट्र में हिंदुत्व की जंग जारी है। महाराष्ट्र में चल रहे ठाकरे वर्सेस ठाकरे के बीच चल रही जंग में आज सभी की निगाहें औरंगाबाद पर हैं। महाराष्ट्र स्थापना दिवस  के दिन औरंगाबाद में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की बड़ी रैली शुरू हुई।

रैली के दौरान एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने अपने समर्थकों से कहा कि आप सभी लोगों का आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में महाराष्ट्र के मौजूदा हालात का जिक्र किया और शरद पवार पर जमकर निशाना साधा।

वहीं इस मौके पर राज ठाकरे ने सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तीन मई तक सभी मस्जिदाें से लाउडस्पीकर उतरवा लें नहीं तो हम मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा बज बाएंगे।

ये भी पढ़ें-

सीएम उद्धव ठाकरे का राज ठाकरे पर जुबानी हमला, कहा- अस्तित्व बचाने के लिए किया जा रहा नाटक

संबंधित समाचार