बहराइच : दुष्कर्म, दहेज हत्या के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने दहेज हत्या और दुष्कर्म के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी के विरुद्ध अनियंत्रित वाहन के द्वारा एक व्यक्ति को मारने का आरोप है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र निवासी तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उप निरीक्षक संतोष …
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने दहेज हत्या और दुष्कर्म के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी के विरुद्ध अनियंत्रित वाहन के द्वारा एक व्यक्ति को मारने का आरोप है।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र निवासी तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उप निरीक्षक संतोष सिंह, अविनाश कुशवाहा, कन्हैया लाल की टीम ने रविवार को अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। वारंटी सोरहिया गांव निवासी रमेश कुमार को पुलिस ने पकड़ा।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी हद्दीश पुत्र जलील को दहेज हत्या के आरोप में पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके विरुद्ध बहू को दहेज के लिए मारने का आरोप है। जबकि भूइहारे उर्फ लालता प्रसाद पुत्र श्याम लाल के विरुद्ध अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : बहराइच: ससुराल गए युवक का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप
