बहराइच : ससुराल गए युवक का फंदे पर लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव निवासी एक युवक रविवार की सुबह ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन उसका शव बाग में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने पत्नी से विवाद होने और सास द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया …

बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव निवासी एक युवक रविवार की सुबह ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन उसका शव बाग में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने पत्नी से विवाद होने और सास द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है।

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बिजली पुर गांव निवासी सोनू (25) पुत्र जगदीश रविवार सुबह ससुराल बक्शी गांव जाने की बात कहकर निकला था। पिता जगदीश ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आम के बाग में सोनू का शव फांसी के फंदे से लटके होने की सूचना सुबह 11 बजे दी गई। इस पर सभी पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवक का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। पिता जगदीश ने बताया कि शनिवार को सास ने बेटे को धमकी दी थी। साथ ही उसका पत्नी से भी विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें :बाराबंकी : किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव