बरेली: भूमि खरीद में 3 करोड़ से अधिक की स्टांप शुल्क चोरी, स्टांप आयुक्त ने बैठाई जांच
बरेली, अमृत विचार। भूमि खरीदने के बाद 2020 में कराए गए कई बैनामों में 3 करोड़ रुपये से अधिक की स्टांप शुल्क चोरी की गई। ऐसी आशंका जताते हुए तीन प्रकरणों में स्टांप आयुक्त प्रयागराज से कई बिंदुओं पर लिखित शिकायत की गई। प्रकरणों की गंभीरता समझते हुए स्टांप आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त …
बरेली, अमृत विचार। भूमि खरीदने के बाद 2020 में कराए गए कई बैनामों में 3 करोड़ रुपये से अधिक की स्टांप शुल्क चोरी की गई। ऐसी आशंका जताते हुए तीन प्रकरणों में स्टांप आयुक्त प्रयागराज से कई बिंदुओं पर लिखित शिकायत की गई। प्रकरणों की गंभीरता समझते हुए स्टांप आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त स्टांप रामानंद सिंह ने जांच बैठा दी है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को सीधे पत्र भेजकर प्रकरणों की जांच कराकर आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं।
इन मामलों में एक मामला बिल्डर से जुड़ा है। जिसमें मेगा क्वालिटी प्रोजेक्ट्स एलएलपी को बेची गई 12792 वर्ग मीटर भूमि के चार बैनामों में 2.49 करोड़ रुपये स्टांप शुल्क चोरी करने का भी आरोप लगाया गया है। जांच करने के लिए पुरानी फाइलें देखी जा रही हैं। अपर आयुक्त स्टांप रामानंद सिंह की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व को भेजी गई चिट्ठी में कहा है कि स्टांप शुल्क चोरी करने से संबंधित कई प्रकरण स्टांप मुख्यालय प्रयागराज में प्राप्त हुए हैं।
राघवेंद्र पाठक निवासी गांधी नगर, नगर पालिका शेरगढ़ ने ग्राम डूंगरपुर तहसील बहेड़ी स्थित 0.1700 और 0.0820 हेक्टेयर भूमि के जून, 2020 को दर्ज बैनामे और अर्पित निवासी चंदन नगर, जनपद आगरा ने शिकायत की है कि अक्टूबर 2021 को ग्राम विहारमान नगला स्थित कुल 1.2792 हेक्टेयर की भूमि खरीद के चार बैनामों में स्टांप शुल्क चोरी का आरोप लगाया।
रमेश चंद्र ने ग्राम वरकापुर स्थित भूमि का फरवरी 2020 में हुए बैनामे की शिकायत की है। विहारमान नगला में केन कंस्ट्रक्शन एंड कालोनाइजर प्रालि ने अपनी 12792 वर्ग मीटर भूमि मेगा क्वालिटी प्रोजेक्ट्स एलएलपी को बेची। इसके प्रबंधक कपिल अग्रवाल के हक में चार बैनामे किए। उप निबंधक द्वितीय कार्यालय में अलग-अलग तारीखों में बैनामे कराए गए थे।
बरेली: जब 18 की हो बेटी और 21 का हो बेटा तब ही करें कन्यादान
