रायबरेली: बिजली संकट पर NTPC प्रमुख को हटाए जाने से मचा हड़कंप, जानें कारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बिजली और कोयला किल्लत के बीच अचानक ऊंचाहार एनटीपीसी प्रमुख कमलेश सोनी को हटाए जाने से एनटीपीसी ने हड़कंप मचा है। इसके पीछे जो जानकारी मिल रही है वो चौकाने वाली है। सूत्र बता रहें है कि कमलेश सोनी को कोयला किल्लत का शिकार होना पड़ा है। ज्ञात हो कि एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना …

रायबरेली। बिजली और कोयला किल्लत के बीच अचानक ऊंचाहार एनटीपीसी प्रमुख कमलेश सोनी को हटाए जाने से एनटीपीसी ने हड़कंप मचा है। इसके पीछे जो जानकारी मिल रही है वो चौकाने वाली है। सूत्र बता रहें है कि कमलेश सोनी को कोयला किल्लत का शिकार होना पड़ा है।

ज्ञात हो कि एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक रहे कमलेश सोनी को ऊंचाहार से हटाकर उनको पश्चिकी क्षेत्र के क्षेत्रीय मुख्यालय मुंबई से संबद्ध किया गया है। उनको किसी भी परियोजना का प्रभार नहीं दिया गया है। उनके स्थान पर एनटीपीसी में तेज माने जाने वाले अभय कुमार सामैयार को लाया गया है। अचानक हुए इस बदलाव को लेकर तरह तरह की चर्चाएं है।

यह रहा हटने का कारण

एनटीपीसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऊंचाहार सीजीएम के हटने के पीछे सबसे बड़ा कारण कोयला लेकर आने वाली मालगाड़ियों की अनलोडिंग रही है। ऊंचाहार में जो मालगाड़ियां कोयला लेकर आती थी , उन्हे अनलोड करने में काफ़ी समय लगता था। जबकि कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने अपनी कई सवारी गाड़ियों को रद्द कर दिया है। इतने संकट के बीच मालगाड़ियों को घंटो ऊंचाहार प्लांट के अंदर खड़ा रखा जाता रहा है। इस बात को लेकर रेलवे ने एनटीपीसी पर जुर्माना भी किया है। यही नहीं दो दिन पूर्व मंडल रेल प्रबंधक को ऊंचाहार आना पड़ा था। यही कारण रहा कि कमलेश सोनी उच्च प्रबंधन की नजर में फेल हो गए और उनको हटना पड़ा है।

औद्योगिक आंतरिक स्थित हुई थी खराब

उधर कुछ समय से एनटीपीसी ऊंचाहार में अधिकारियों के बीच आपसी सामंजस्य भी खराब हो गया था। सतर्कता विभाग के प्रमुख रहे पंकज शेखर ने कई अधिकारियों के विरुद्ध शिकायत करवाकर उनकी अनावश्यक परेशान करने के कारण कई बड़े अधिकारियों ने एनटीपीसी मुख्यालय में शिकायत की थी। ऊंचाहार सीजीएम कमलेश सोनी सतर्कता अधिकारी पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे और अंततः एनटीपीसी को सतर्कता प्रमुख को भी ऊंचाहार से छत्तीसगढ़ के लिए हटाना  पड़ा था।

पढ़ें- बिजली संयंत्रों के पास कोयले का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करना कोल इंडिया की प्राथमिकता- अग्रवाल

संबंधित समाचार