आगरा: मैरिज होम से बैग लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, लूट से पहले शातिर स्विच ऑफ कर लेता था फोन
आगरा। जगदीशपुरा के अमरपुरा में एक सप्ताह पहले मैरिज होम के बाहर से दुल्हन के भाई से रुपयों का बैग लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकडे़ गए शातिर ने पुलिस को बताया कि लूट की वारदात करने से पहले वो मोबाइल फोन बंद कर लेता था, जिससे पुलिस सर्विलांस के …
आगरा। जगदीशपुरा के अमरपुरा में एक सप्ताह पहले मैरिज होम के बाहर से दुल्हन के भाई से रुपयों का बैग लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकडे़ गए शातिर ने पुलिस को बताया कि लूट की वारदात करने से पहले वो मोबाइल फोन बंद कर लेता था, जिससे पुलिस सर्विलांस के जरिए उसे पकड़ न सके।
इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी गौरव की बहन की शादी का अमरपुरा स्थित एक मैरिज होम में समारोह था।
शादी वाले दिन दुल्हन का भाई गौरव व उसका साला सचिन खडे़ थे। सचिन के हाथ में रुपए और आभूषण का बैग् था। जिसमें करीब दो लाख रुपये के नकदी-आभूषणों थे। तभी अपाचे सवार बदमाश हाथ से बैग लूट ले गए थे। पुलिस बदमाशों को तलाश रही थी।
दो दिन पहले पुलिस ने पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान गिरोह के सदस्यों से पुलिस को लुटेरों के बारे में सुराग मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी शिवम सक्सेना उर्फ श्रीभगवान निवासी शिव नगर शाहगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी का साथी शिवम फरार है। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 हजार रुपए बरामद किए हैं।
पढ़ें- मुरादाबाद: बुरी संगत का बुरा नतीजा, 10वीं और 12वीं के छात्रों ने की थी लूट…गए जेल
