बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में गोंडा बहराइच मार्ग पर सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। गोंडा बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र में पावर …

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में गोंडा बहराइच मार्ग पर सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

गोंडा बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र में पावर हाउस के निकट 25 वर्षीय युवक सड़क पार कर रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन विपरीत दिशा से आ गया। उसने युवक को रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पयागपुर पुलिस ने भेज दिया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

पढ़ें- हरदोई: नहर में उतराता मिला महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त

संबंधित समाचार