रायबरेली: तीन बार तलाक, दो बार हलाला से टूटा महिला का सब्र, दर्ज कराई FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बार बार तलाक फिर हलाला फिर तलाक से आखिरकार महिला का सब्र जवाब दे गया। पुलिस की शरण में पहुंची महिला ने अपने पति के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है । मामला शहर से जुड़े मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है । गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका …

रायबरेली। बार बार तलाक फिर हलाला फिर तलाक से आखिरकार महिला का सब्र जवाब दे गया। पुलिस की शरण में पहुंची महिला ने अपने पति के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है । मामला शहर से जुड़े मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है । गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका शौहर बात बात पर उसे तलाक दे देता है , फिर उसका हलाला कराया जाता है। ऐसा उसके बाद तीन बार हो चुका है । जिसमे दो बार उसका हलाला हो चुका है ।

महिला का आरोप है कि उसके शौहर ने उसे तलाक देकर दो बार देवर के साथ हलाला जैसी जलालत को झेलना पड़ा है। अब उसके पति ने फिर तलाक देकर अपने बहनोई से महिला का हलाला कराना चाहता है। इसके बाद महिला ने विद्रोह करके अपने पति का घर छोड़ दिया है । महिला इस समय अपने मायके में रह रही है। उसने सीओ सिटी बंदना सिंह से मिलकर पूरा प्रकरण बताया तो सीओ सिटी ने मिल एरिया कोतवाली में महिला के शौहर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

सीओ सिटी ने बताया कि उसके शहर की तलाश की जा रही है।

पढ़ें-बहराइच: अधेड़ को सांड ने पटका, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

संबंधित समाचार