मुरादाबाद : खुद को फिट रखने के लिए रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
मुरादाबाद,अमृत विचार। सोमवार को रेलवे में मजदूर दिवस के उपलक्ष में सभी रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। 21 जून को पूरे विश्व के साथ साथ भारत में भी विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर मुरादाबाद रेल मंडल में योगा सत्र कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मुरादाबाद …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सोमवार को रेलवे में मजदूर दिवस के उपलक्ष में सभी रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। 21 जून को पूरे विश्व के साथ साथ भारत में भी विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर मुरादाबाद रेल मंडल में योगा सत्र कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में मजदूर दिवस के उपलक्ष में योगाभ्यास कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम अजय नंदन सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारियों ने योगा किया। योगाभ्यास नीतू नारंग द्वारा कराया गया। डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि विश्व योगा दिवस के उपलक्ष में रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर योगाभ्यास सत्र कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। जिससे रेल अधिकारी व कर्मचारी अपनी सेहत का ध्यान रख सके।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : चांद रात पर सुबह तक होगी खरीदारी, महिलाएं घरों में करेंगी ईद की तैयारी
