रायबरेली: मार्ग दुर्घटना में होमगार्ड जवान समेत तीन की मौत
रायबरेली। जिले में दो स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक होमगार्ड जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है । पहली दुर्घटना बछरावां क्षेत्र के सुदौली गांव के पास हुई है । क्षेत्र के अर्जुन गंज निवासी राम नरेश अपनी …
रायबरेली। जिले में दो स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक होमगार्ड जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है । पहली दुर्घटना बछरावां क्षेत्र के सुदौली गांव के पास हुई है । क्षेत्र के अर्जुन गंज निवासी राम नरेश अपनी रिश्तेदार महिला कुसुम निवासी अमेठी को साथ लेकर बाइक से भक्तेश्वर मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। सुडौली तिराहा के निकट एक कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर दी। जिससे दोनो की मौके पर मौत हो गई है ।
उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया
दूसरी दुर्घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सवैया तिराहा के पास हुई है। क्षेत्र के असलाह पुर मजरे खालिक पुर कला गांव निवासी कुंवर बहादुर यादव ऊंचाहार कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात था। रविवार की शाम कंदरावां स्थित बैंक की ड्यूटी के लिए गया हुआ था। जहां से सोमवार की प्रातः ड्यूटी समाप्त करके घर वापस लौट रहा था। तभी सवैया तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल होमगार्ड को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को सीएचसी लाया गया था। जिसकी हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। होमगार्ड के कमांडर कमल यादव ने बताया कि कुंवर बहादुर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
