सीएम योगी से लखनऊ में कंगना रनौत ने की मुलाकात, देखें तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में बनीं रहती है। एक्ट्रेस एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। वो अक्सर राजनैतिक मुद्दों पर अपनी राय देती हैं। कंगना पीएम मोदी और सीएम योगी को आदर्श मानती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। …

मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में बनीं रहती है। एक्ट्रेस एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। वो अक्सर राजनैतिक मुद्दों पर अपनी राय देती हैं। कंगना पीएम मोदी और सीएम योगी को आदर्श मानती हैं।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब एक्ट्रेस की एक तस्वीर वायरल हो रही है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी से मुलाकात की है। एक्ट्रेस ने सीएम से मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

लखनऊ में की मुलाकात

कंगना ने सीएम योगी से ये मुलाकात लखनऊ में उनके आवास पर जाकर की। इस मुलाकात की फोटो इंटरनेट पर छाई हुई हैं। जिसमें एक्ट्रेस मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस ने लिखा ये कैप्शन

एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हाल ही में हुए चुनावों में जबरदस्त जीत के बाद आज मुझे महाराज योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ये एक अद्भुत शाम थी महाराज जी की करुणा, चिंता और जुड़ाव की गहरी भावना मुझे हमेशा आश्चर्यचकित करती है। मैं खुद को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं।’

तस्वीरों में कंगना ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद सुदंर लग रही हैं। एक्ट्रेस ने गले में पतला सा नेकलेस और कान में छोटे इयररिंग्स पहने।

वहीं उनके वर्क फ्रंट की बात करें तप उनकी फिल्म ‘धाकड़’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में कंगना एक्शन करती हुई एजेंट अग्नि के रोल में नजर आ रही हैं।

पढ़ें-Mithun Chakraborty हॉस्पिटल में हुए एडमिट, बेटे ने ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट

संबंधित समाचार