बहराइच: ईद को लेकर बाजार में लगी भीड़, खरीदारी के लिए पहुंचे लोग
बहराइच। दो साल बाद मुस्लिम समाज के लोग खुले में ईद मनाएंगे। इसको लेकर बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाएं और पुरुष कपड़ा समेत अन्य सामान खरीद रहे हैं। मुस्लिम समाज की ओर से रमजान माह का ईद मंगलवार को है। इसको लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी है। कोरोना …
बहराइच। दो साल बाद मुस्लिम समाज के लोग खुले में ईद मनाएंगे। इसको लेकर बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाएं और पुरुष कपड़ा समेत अन्य सामान खरीद रहे हैं।
मुस्लिम समाज की ओर से रमजान माह का ईद मंगलवार को है। इसको लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी है। कोरोना संक्रमण के चलते सभी दो वर्ष से ईद घरों में ही मना रहे थे। लेकिन इस बार लोग खुले में नमाज पढ़ने के साथ एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देंगे।
सोमवार को ईद से पूर्व शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार ग्राहकों से गुलजार दिखे। शहर के घंटाघर बाजार में लोग सेवईं और फल खरीद रहे थे। वहीं चौक बाजार खोए में खरीदारी चल रही है।
शहर के स्टीलगंज बाजार में कपड़े और जूता चप्पल खरीदने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। भीड़ के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। लेकिन ईद पर्व को देखते हुए सभी सामानों की खरीदारी कर रहें हैं। फुट वियर संचालक खालिद हुसैन ने बताया कि जमकर बिक्री हो रही है। लोगों की भीड़ भी दुकानों पर है।
